jhilmilaate hue din-raat hamaare le kar | झिलमिलाते हुए दिन-रात हमारे ले कर

  - Aalok Shrivastav

झिलमिलाते हुए दिन-रात हमारे ले कर
कौन आया है हथेली पे सितारे ले कर

हम उसे आँखों की देहरी नहीं चढ़ने देते
नींद आती न अगर ख़्वाब तुम्हारे ले कर

रात लाई है सितारों से सजी क़िंदीलें
सर-निगूँ दिन है धनक वाले नज़ारे ले कर

एक उम्मीद बड़ी दूर तलक जाती है
तेरी आवाज़ के ख़ामोश इशारे ले कर

रात शबनम से भिगो देती है चेहरा चेहरा
दिन चला आता है आँखों में शरारे ले कर

एक दिन उस ने मुझे पाक नज़र से चूमा
उम्र-भर चलना पड़ा मुझ को सहारे ले कर

  - Aalok Shrivastav

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aalok Shrivastav

As you were reading Shayari by Aalok Shrivastav

Similar Writers

our suggestion based on Aalok Shrivastav

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari