ham nahin apni muhabbat ko chhupaane waale | हम नहीं अपनी मुहब्बत को छुपाने वाले

  - Aatish Indori

हम नहीं अपनी मुहब्बत को छुपाने वाले
सोचना जो है वो सोचें ये मुहल्ले वाले

जश्न की वजह नया साल है माना मैंने
चाहिए मुझको मगर दोस्त पुराने वाले

हम कभी पहले के जैसे नहीं मिल पाएँगे
याद रखना मेरी यह बात बिछड़ने वाले

जान-ए-जाँ साथ इन्हें भी ले गये हो शायद
अब नहीं आते मुझे ख़्वाब सुहाने वाले

जानता हूँ मैं ये अच्छे से कि तू लौटेगा
मैं मिलूँगा नहीं पर तुझको बिछड़ने वाले

  - Aatish Indori

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari