karta bhi kyun usse gilaa aakhir | करता भी क्यूँँ उस सेे गिला आख़िर

  - Aatish Indori

करता भी क्यूँँ उस सेे गिला आख़िर
'इश्क़ तो ठहरा एक जुआ आख़िर

और सुबकता कितना जिया आख़िर
पत्थर हुआ मेरा भी हिया आख़िर

तुम भी तो बरबाद हुए जानाँ
जफ़ा से किसका हुआ भला आख़िर

ख़त-ओ-किताबत ही बस जारी थी
वो सिलसिला भी ख़त्म हुआ आख़िर

चारागर ढूँढ ही नहीं पाए
ज़ख़्म को ख़ुद ही सिलना पड़ा आख़िर

  - Aatish Indori

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari