khuda ke ghar sadak koi nahin jaati | ख़ुदा के घर सड़क कोई नहीं जाती

  - Aatish Indori

ख़ुदा के घर सड़क कोई नहीं जाती
चलो पैदल वहाँ लारी नहीं जाती

चली जाती है हँसने और हँसाने से
दवा खाने से बीमारी नहीं जाती

ज़ियादा सोचने से नींद जाती है
मगर इस सेे परेशानी नहीं जाती

मुआफ़ी माँ ने दे दी ख़्वाब में आकर
मगर सर से पशेमानी नहीं जाती

उसे जाने दिया रोका नहीं मैं ने
कभी उसकी ये हैरानी नहीं जाती

बढ़ाते जाते हैं हर रोज़ आबादी
मगर शहरों की वीरानी नहीं जाती

मुहब्बत हो गई तो हो गई आतिश
कभी ये वाली बीमारी नहीं जाती

  - Aatish Indori

Bimar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Bimar Shayari Shayari