nibhaai wafa 'umr bhar kaj-adaai nahin ki | निभाई वफ़ा 'उम्र भर कज-अदाई नहीं की

  - Aatish Indori

निभाई वफ़ा 'उम्र भर कज-अदाई नहीं की
ख़फ़ा तो रहा पर कभी बेवफ़ाई नहीं की

समय ठीक कर दे तो कर दे अलग बात है यह
दिए तुमने जो ज़ख़्म उनकी दवाई नहीं की

मुझे वास्ते जिसके छोड़ा तुम्हें उसने छोड़ा
हँसा जानकर यह मगर जग-हँसाई नहीं की

गरीबी हटाओ गरीबी हटाओ कहा तो
गरीबों के घर में मगर रौशनाई नहीं की

ज़रूरत पड़ी तो हमेशा शहादत दी हमने
किसी शाह की तरह बातें हवाई नहीं की

  - Aatish Indori

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari