परिंदों से मिल-जुल रहे हैं
दरीचे नए खुल रहे हैं
किसी प्याज़ की तरह हम भी
परत दर परत खुल रहे हैं
तराज़ू से अब तो हटा लो
बहुत वक़्त से तुल रहे हैं
महाराज चिंतित बहुत हैं
परिंदों के पर खुल रहे हैं
बचाना है रिश्ता तभी तो
लगातार मिल-जुल रहे हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Bahan Shayari Shayari