baawfa bhi hooñ bewafa bhi hooñ | बावफ़ा भी हूँ बेवफ़ा भी हूँ

  - Aatish Indori

बावफ़ा भी हूँ बेवफ़ा भी हूँ
माने अच्छा भी हूँ बुरा भी हूँ

इस मरासिम को नाम कुछ दे दो
जुड़ा भी हूँ अलाहदा भी हूँ

दोस्त की बन रही है मनकूहा
इस से ख़ुश भी हूँ और ख़फ़ा भी हूँ

मेरे बेटों को कौन समझाए
मैं दुआ भी हूँ और दवा भी हूँ

वक़्त पड़ने पे लाज रक्खूँगा
मैं जुड़ा भी हूँ और जुदा भी हूँ

  - Aatish Indori

Dua Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Dua Shayari Shayari