“ज़ोल्पिडेम”

नींद की गोलियाँ
डिब्बे से ऐसे ग़ाएब थीं
जैसे किसी कहानी से
अंत चुप-चाप उठकर चला गया हो

मैं
रात भर
एक आदमी चलित रिक्शा खींच रहा था

और एक ख़याल
भारी सवारी बन कर बैठा हुआ था

— Aatish Indori

More by Aatish Indori

Other nazm from the same pen

See all from Aatish Indori →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling