वक़्त की अपनी घड़ी थी जानता था

रेल इक दिन चल पड़ेगी जानता था

उस अकेलेपन को मैं ने ज़िन्दगी दी
जो अकेलापन उदासी जानता था

इस लिए भी था सुकूँ दुश्वार मुझ को
मैं पिता जी की कहानी जानता था

मैं अगर मर जाऊँ तो इतना ही लिखना
एक दरिया था, रवानी जानता था

वक़्त लेना ख़ुद-कुशी ईजाद करना
मैं ख़ुदा की होशियारी जानता था

शख़्स वो भी बिन लबों के मर गया है
जो गुलों की बाग़बानी जानता था

— Abhishar Geeta Shukla

More by Abhishar Geeta Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishar Geeta Shukla →

Alone Shayari

Shers of alone.

All Alone Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling