आप से मिल कर वापस आना ठीक नहीं लगता
हाथ मिलाकर हाथ छुड़ाना ठीक नहीं लगता
हम को आने जाने से तकलीफ़ नहीं लेकिन
बे-मतलब का आना जाना ठीक नहीं लगता
तुम तो परी हो तुम को नहीं फूलों की ग़रज़ लेकिन
तुम पर इतना सादा बाना ठीक नहीं लगता
किस को नहीं तमन्ना तुम को गले लगाने की
किस को तुम से हाथ मिलाना ठीक नहीं लगता
है छत्तीस का रिश्ता मेरा और ज़माने का
उस को मैं और मुझे ज़माना ठीक नहीं लगता
— Adesh Rathore















