आप भी चल दिए याद भी आप की

मुझ को खाती रही फिर कमी आप की

हाए क़िस्मत ने कैसा सितम ये किया
दोस्ती भी नहीं अब बची आप की

इस से बेहतर है मिलने नहीं आइए
जानलेवा है ये ख़ामुशी आप की

बे-वफ़ाई पे दुनिया ये जो भी कहे
पर समझता हूँ मैं बेबसी आप की

इस से बढ़कर तो क्या ही मैं अर्पित करूँ
ज़िंदगी आप की शा'इरी आप की

— Aditya Choudhary

More by Aditya Choudhary

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya Choudhary →

Ghayal Shayari

Shers of ghayal.

All Ghayal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling