तुम हमारे हो हम तुम्हारे हैं

जैसे दरिया के दो किनारे हैं

रूठे रूठे से सब नज़ारे हैं
इक हमें हैं जो ग़म के मारे हैं

वो मिलाते हैं नज़र हम से
और कहते हैं हम तुम्हारे हैं

हौसला है हमारे दिल में अभी
हम कहाँ ज़िंदगी से हारे हैं

क्या बताएँ कि तेरी फ़ुर्क़त में
किस तरह हम ने दिन गुज़ारे हैं

उस को मेरी कभी सताए क्यूँ
जिस के दामन में चाँद तारे हैं

हम को 'अफ़ज़ल' है आसरा उस का
कैसे कह दें कि बे-सहारे हैं

— Afzal Allahabadi

More by Afzal Allahabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Allahabadi →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling