अपनी तन्हाइयों के ग़ार में हूँ

ऐसा लगता है मैं मज़ार में हूँ

तू ने पूछा कभी न हाल मिरा
मुद्दतों से तिरे दयार में हूँ

तेरी ख़ुशबू है मेरी साँसों में
जब से मैं तेरी रहगुज़ार में हूँ

मुझ पे अपना है इख़्तियार कहाँ
मैं तो बस तेरे इख़्तियार में हूँ

मुझ को मंज़िल से आश्ना कर दे
मैं तिरी राह के ग़ुबार में हूँ

जब से तेरी निगाह-ए-लुत्फ़ उठी
चाँद तारों की मैं क़तार में हूँ

मुझ को दुनिया से क्या ग़रज़ 'अफ़ज़ल'
मैं तो डूबा ख़याल-ए-यार में हूँ

— Afzal Allahabadi

More by Afzal Allahabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Allahabadi →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling