अब तो हर एक अदाकार से डर लगता है

मुझ को दुश्मन से नहीं यार से डर लगता है

कैसे दुश्मन के मुक़ाबिल वो ठहर पाएगा
जिस को टूटी हुई तलवार से डर लगता है

वो जो पाज़ेब की झंकार का शैदाई हो
उस को तलवार की झंकार से डर लगता है

मुझ को बालों की सफ़ेदी ने ख़बर-दार किया
ज़िंदगी अब तिरी रफ़्तार से डर लगता है

कर दें मस्लूब उन्हें लाख ज़माने वाले
हक़-परस्तों को कहाँ दार से डर लगता है

वो किसी तरह भी तैराक नहीं हो सकता
दूर से ही जिसे मँझधार से डर लगता है

मेरे आँगन में है वहशत का बसेरा 'अफ़ज़ल'
मुझ को घर के दर-ओ-दीवार से डर लगता है

— Afzal Allahabadi

More by Afzal Allahabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Allahabadi →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling