hamaare KHvaab ki taabeer kya hai | हमारे ख़्वाब की ताबीर क्या है

  - Afzal Sultanpuri

हमारे ख़्वाब की ताबीर क्या है
क़लम हूँ जानता शमशीर क्या है

मसाइल से ज़रूरी है निपटना
बताओ अब हमें तदबीर क्या है

मिलाया ज़हर खाने में हमारे
ज़रा चखकर बता तासीर क्या है

कि हमने तोड़ दी बंदिश जहाँ की
भला ये चीज़ भी ज़ंजीर क्या है

मुझे बैठा दिया है सामने जब
ज़रूरत अब उसे तस्वीर क्या है

इशारा ही बहुत है जान 'अफ़ज़ल'
निकाह ए यार में ताख़ीर क्या है

  - Afzal Sultanpuri

Shama Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Shama Shayari Shayari