jise dekho deewana ho raha hai | जिसे देखो दिवाना हो रहा है

  - Afzal Sultanpuri

जिसे देखो दिवाना हो रहा है
गज़ब सारा ज़माना हो रहा है

उसे पाने कि चाहत में ख़ुदाया
यहाँ मिटना मिटाना हो रहा है

वहाँ पर जान की बाज़ी लगी है
इधर मिलना मिलाना हो रहा है

कहाँ से रोज़ मैं लाऊँ नयापन
नया हर दिन पुराना हो रहा है

हमें रोको नहीं तो ख़त्म समझो
कि अफ़ज़ल भी रवाना हो रहा है

  - Afzal Sultanpuri

Chaahat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Chaahat Shayari Shayari