इश्क़ कर नहीं रहे

फिर भी मर नहीं रहे

मेरी बस्तियों के घर
मेरे घर नहीं रहे

तेरी बारिशों से भी
मटके भर नहीं रहे

आदतन ख़मोश हैं
तुझ से डर नहीं रहे

छुट्टी वाले दिन भी हम
अपने घर नहीं रहे

— Ahmad Azeem

More by Ahmad Azeem

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Azeem →

Wahshat Shayari

Shers of wahshat.

All Wahshat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling