ab ke ham bichhde to shaayad kabhi KHvaabon men milen | अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें

  - Ahmad Faraz

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें

ढूँढ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती
ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें

ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो
नश्शा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें

तू ख़ुदा है न मिरा 'इश्क़ फ़रिश्तों जैसा
दोनों इंसाँ हैं तो क्यूँँ इतने हिजाबों में मिलें

आज हम दार पे खींचे गए जिन बातों पर
क्या 'अजब कल वो ज़माने को निसाबों में मिलें

अब न वो मैं न वो तू है न वो माज़ी है 'फ़राज़'
जैसे दो शख़्स तमन्ना के सराबों में मिलें

  - Ahmad Faraz

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Faraz

As you were reading Shayari by Ahmad Faraz

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Faraz

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari