न दिल से आह न लब से सदा निकलती है
मगर ये बात बड़ी दूर जा निकलती है
सितम तो ये है कि अहद-ए-सितम के जाते ही
तमाम ख़ल्क़ मेरी हम-नवा निकलती है
विसाल-ओ-हिज्र की हसरत में जू-ए-कम-माया
कभी कभी किसी सहरा में जा निकलती है
मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी
तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है
वो ज़िंदगी हो कि दुनिया 'फ़राज़' क्या कीजे
कि जिस से 'इश्क़ करो बेवफ़ा निकलती है
As you were reading Shayari by Ahmad Faraz
our suggestion based on Ahmad Faraz
As you were reading undefined Shayari