फिर उसी रहगुज़ार पर शायद

हम कभी मिल सकें मगर शायद

जिन के हम मुंतज़िर रहे उन को
मिल गए और हम-सफ़र शायद

जान-पहचान से भी क्या होगा
फिर भी ऐ दोस्त ग़ौर कर शायद

अज्नबिय्यत की धुंध छट जाए
चमक उट्ठे तिरी नज़र शायद

ज़िंदगी भर लहू रुलाएगी
याद-ए-यारान-ए-बे-ख़बर शायद

जो भी बिछड़े वो कब मिले हैं 'फ़राज़'
फिर भी तू इंतिज़ार कर शायद

— Ahmad Faraz

More by Ahmad Faraz

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Faraz →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling