क्यूँँ चुप हैं वो बे-बात समझ में नहीं आता

ये रंग-ए-मुलाक़ात समझ में नहीं आता

क्या दाद-ए-सुख़न हम तुम्हें दें हज़रत-ए-नासेह
है सौ की ये इक बात समझ में नहीं आता

शैख़ और भलाई से करे तज़्किरा तेरा
ऐ पीर-ए-ख़राबात समझ में नहीं आता

साया भी शब-ए-हिज्र की ज़ुल्मत में छुपा है
अब किस से करें बात समझ में नहीं आता

मुश्ताक़-ए-सितम आप हैं मुश्ताक़-ए-अजल हम
फिर क्यूँ ये रुका हात समझ में नहीं आता

रोका उन्हें जाने से सर-ए-शाम तो बोले
क्यूँ करते हो तुम रात समझ में नहीं आता

दिल एक है और इस के तलबगार हज़ारों
दें किस को ये सौग़ात समझ में नहीं आता

क्यूँ-कर कहूँ 'अहसन' कि अदू दोस्त है मेरा
हो नेक वो बद-ज़ात समझ में नहीं आता

— Ahsan Marahravi

More by Ahsan Marahravi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Marahravi →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling