न नज़र से कोई गुज़र सका न ही दिल से मलबा हटा सका

न वो दर बचा न वो घर बचा तेरे बा'द कोई न आ सका

न वो हिस किसी में न ताब है मिरा ग़म तो ख़ैर उठाए कौन
वो जो मिस्रा ग़म का था तर्जुमाँ कोई उस को भी न उठा सका

कभी ख़ौफ़ था तिरे हिज्र का कभी आरज़ू के ज़वाल का
रहा हिज्र-ओ-वस्ल के दरमियाँ तुझे खो सका न मैं पा सका

मिरे दिल में तुख़्म-ए-यक़ीन रख दे लचक तू शाख़-ए-मिज़ाज को
वो चमन खिला मिरे बाग़बाँ जो चमन कोई न खिला सका

मिरे साथ सु-ए-जुनून चल मिरे ज़ख़्म खा मिरा रक़्स कर
मिरे शे'र पढ़ के मिलेगा क्या पता पढ़ के घर कोई पा सका?

जो लिखो इबारत-ए-इश्क़ तुम तो अना का कोई न पेच हो
जो लब-ए-दवात पे झुक गया वो क़लम ही नक़्श बना सका

— Ajmal Siddiqui

More by Ajmal Siddiqui

Other ghazal from the same pen

See all from Ajmal Siddiqui →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling