nigah-e-shauq se husn-e-gul-o-gulzaar to dekh | निगह-ए-शौक़ से हुस्न-ए-गुल-ओ-गुलज़ार तो देख

  - Akbar Hyderabadi

निगह-ए-शौक़ से हुस्न-ए-गुल-ओ-गुलज़ार तो देख
आँखें खुल जाएँगी ये मंज़र-ए-दिलदार तो देख

पैकर-ए-शाहिद-ए-हस्ती में है इक आँच नई
लज़्ज़त-ए-दीद उठा शोला-ए-रुख़्सार तो देख

शोख़ी-ए-नक़्श कोई हादसा-ए-वक़्त नहीं
मोजज़ा-कारी-ए-ख़ून-ए-दिल-ए-फ़नकार तो देख

हर दुकाँ अपनी जगह हैरत-ए-नज़्ज़ारा है
फ़िक्र-ए-इंसाँ के सजाए हुए बाज़ार तो देख

बन गए गर्द-ए-सफ़र क़ाफ़िले आवाज़ों के
आदम-ए-नौ की ज़रा गर्मी-ए-रफ़्तार तो देख

मुंक़लिब हो गया पैमाना-ए-हर-पस्त-ओ-बुलंद
देख कर अपनी तरफ़ जानिब-ए-कोहसार तो देख

नए आहंग से अब नग़्मा-सरा है 'अकबर'
फ़िक्र के साथ ज़रा शोख़ी-ए-गुफ़्तार तो देख

  - Akbar Hyderabadi

Aanch Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akbar Hyderabadi

As you were reading Shayari by Akbar Hyderabadi

Similar Writers

our suggestion based on Akbar Hyderabadi

Similar Moods

As you were reading Aanch Shayari Shayari