apna saaya bhi na ham-raah safar men rakhna | अपना साया भी न हम-राह सफ़र में रखना

  - Akhtar Hoshiyarpuri

अपना साया भी न हम-राह सफ़र में रखना
पुख़्ता सड़कें ही फ़क़त राहगुज़र में रखना

ग़ैर-महफ़ूज़ समझ कर न ग़नीम आ जाए
दोस्तो! मैं न सही ख़ुद को नज़र में रखना

कहीं ऐसा न हो मैं हद्द-ए-ख़बर से गुज़रूँ
कोई आलम हो मुझे अपनी ख़बर में रखना

आइना टूट के बिखरे तो कई अक्स मिले
अब हथौड़ा ही कफ़-ए-आइना-गर में रखना

मश्ग़ले किब्र-सिनी में वही बचपन वाले
कभी तस्वीरें कभी आइने घर में रखना

बहते दरियाओं को साहिल ही से तकते रहना
और जलते हुए घर दीदा-ए-तर में रखना

कोई तो ऐसा हो जो तुम को बचाए तुम से
कोई तो अपना बही-ख़्वाह सफ़र में रखना

कोई भी चीज़ न रखना कि तआ'क़ुब में हैं लोग
अपनी मिट्टी ही मगर दस्त-ए-हुनर में रखना

जंगलों में भी हवा से वही रिश्ता 'अख़्तर'
शहर में भी यही सौदा मुझे सर में रखना

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Tasweer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Tasweer Shayari Shayari