toofaan-e-abr-o-baad se har-soo nami bhi hai | तूफ़ान-ए-अब्र-ओ-बाद से हर-सू नमी भी है

  - Akhtar Hoshiyarpuri

तूफ़ान-ए-अब्र-ओ-बाद से हर-सू नमी भी है
पेड़ों के टूटने का समाँ दीदनी भी है

अर्ज़ां है अपने शहर में पानी की तरह ख़ूँ
वर्ना वफ़ा का ख़ून बड़ा क़ीमती भी है

यारो शगुफ़्त-ए-गुल की सदा पर चले चलो
दश्त-ए-जुनूँ के मोड़ पे कुछ रौशनी भी है

टूटे हुए मकाँ हैं मगर चाँद से मकीं
इस शहर-ए-आरज़ू में इक ऐसी गली भी है

बेगाना-वार गुज़री चली जा रही है ज़ीस्त
मुड़ मुड़ के दोस्तों की तरह देखती भी है

'अख़्तर' गुज़रते लम्हों की आहट पे यूँँ न चौंक
इस मातमी जुलूस में इक ज़िंदगी भी है

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari