na jab koi shareek-e-zaat hogaa | न जब कोई शरीक-ए-ज़ात होगा

  - Akhtar Hoshiyarpuri

न जब कोई शरीक-ए-ज़ात होगा
मिरा हम-ज़ाद मेरे साथ होगा

घरों के बंद दरवाज़ों में रौशन
वही इक ज़ख़्म-ए-एहसासात होगा

न यूँँ दहलीज़ तक आओ कि बाहर
गली में फ़ितना-ए-ज़र्रात होगा

कुरेदे जाओ यूँँ ही राख दिल की
कहीं तो शो'ला-ए-जज़्बात होगा

दरीचे यूँँ तो खुल सकते नहीं थे
हवाओं में किसी का हात होगा

किताबों में मिलेंगे शे'र मेरे
मिरा ग़म रौनक़-ए-सफ़्हात होगा

यही दिन में ढलेगी रात 'अख़्तर'
यही दिन का उजाला रात होगा

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari