तिलिस्म-ए-गुम्बद-ए-बे-दर किसी पे वा न हुआ

शरर तो लपका मगर शोला-ए-सदा न हुआ

हमें ज़माने ने क्या क्या न आइने दिखलाए
मगर वो अक्स जो आईना-आशना न हुआ

बयाज़-ए-जाँ में सभी शे'र ख़ूब-सूरत थे
किसी भी मिसरा-ए-रंगीं का हाशिया न हुआ

न जाने लोग ठहरते हैं वक़्त-ए-शाम कहाँ
हमें तो घर में भी रुकने का हौसला न हुआ

वो शहर आज भी मेरे लहू में शामिल है
वो जिस से तर्क-ए-त'अल्लुक़ को इक ज़माना हुआ

यही नहीं कि सर-ए-शब क़यामतें टूटीं
सहर के वक़्त भी इन बस्तियों में क्या न हुआ

मैं दश्त-ए-जाँ में भटक कर ठहर गया 'अख़्तर'
फिर इस के बा'द मिरा कोई रास्ता न हुआ

— Akhtar Hoshiyarpuri

More by Akhtar Hoshiyarpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Hoshiyarpuri →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling