main us ka naam ghule paaniyon pe likhta kya | मैं उस का नाम घुले पानियों पे लिखता क्या

  - Akhtar Hoshiyarpuri

मैं उस का नाम घुले पानियों पे लिखता क्या
वो एक मौज-ए-रवाँ है कहीं पे रुकता क्या

तमाम हर्फ़ मिरे लब पे आ के जम से गए
न जाने मैं ने कहा क्या और उस ने समझा क्या

सभों को अपनी ग़रज़ थी सभों को अपनी बक़ा
मिरे लिए मिरे नज़दीक कोई आता क्या

उभरता चाँद मिरा हम-सफ़र था दरिया में
मैं डूबते हुए सूरज को मुड़ के तकता क्या

परिंदे घर की मुंडेरों पे आ के बैठ गए
मैं अजनबी था इशारा कोई समझता क्या

फ़िराक़ ओ वस्ल तो तस्वीरें उन के नाम की हैं
मैं इन में रंग किसी के लहू से भरता क्या

मैं अपने घर में नहीं था मगर कहीं भी न था
उधर से मुझ को गुज़रते किसी ने देखा क्या

तमाम शहर रवाँ है मिरे तआक़ुब में
मैं आप क्या मिरे घर की तरफ़ को रस्ता क्या

ये रौशनी कभी पहले न थी यहाँ 'अख़्तर'
सितारा रात की पलकों पे कोई चमका क्या

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari