ashk-baari na mitti seena-figaari na gaii | अश्क-बारी न मिटी सीना-फ़िगारी न गई

  - Akhtar Shirani

अश्क-बारी न मिटी सीना-फ़िगारी न गई
लाला-कारी किसी सूरत भी हमारी न गई

कूचा-ए-हुस्न छुटा तो हुए रुस्वा-ए-शराब
अपनी क़िस्मत में जो लिक्खी थी वो ख़्वारी न गई

उन की मस्ताना निगाहों का नहीं कोई क़ुसूर
नासेहो ज़िंदगी ख़ुद हम से सँवारी न गई

चश्म-ए-महज़ूँ पे न लहराई वो ज़ुल्फ़-ए-शादाब
ये परी हम से भी शीशे में उतारी न गई

मुद्दतें हो गईं बिछड़े हुए तुम से लेकिन
आज तक दिल से मिरे याद तुम्हारी न गई

शाद ओ ख़ंदाँ रहे हम यूँँ तो जहाँ में लेकिन
अपनी फ़ितरत से कभी दर्द-शिआरी न गई

सैकड़ों बार मिरे सामने की तौबा मगर
तौबा 'अख़्तर' कि तिरी बादा-गुसारी न गई

  - Akhtar Shirani

Qismat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Qismat Shayari Shayari