soo-e-kolkata jo ham b-dil-e-deewana chale | सू-ए-कलकत्ता जो हम ब-दिल-ए-दीवाना चले

  - Akhtar Shirani

सू-ए-कलकत्ता जो हम ब-दिल-ए-दीवाना चले
गुनगुनाते हुए इक शोख़ का अफ़्साना चले

शहर-ए-सलमा है सर-ए-राह घटाएँ हमराह
साक़िया आज तो दौर-ए-मय-ओ-पैमाना चले

इस तरह रेल के हमराह रवाँ है बादल
साथ जैसे कोई उड़ता हुआ मय-ख़ाना चले

शहर-ए-जानाँ में उतरने की थी हम पर क़दग़न
यूँ चले जैसे कोई शहर से बेगाना चले

गरचे तन्हा थे मगर उन के तसव्वुर के निसार
अपने हम-राह लिए एक परी-ख़ाना चले

खेल उम्मीद के देखो कि न की उन को ख़बर
फिर भी हम मुंतज़िर-ए-जल्वा-ए-जानाना चले

उन का पैग़ाम न लाए हों ये रंगीं बादल
वर्ना क्यूँ साथ मिरे बे-ख़ुद ओ मस्ताना चले

घर से ब-इशरत-ए-शाहाना हम आए थे मगर
उन के कूचे से चले जब तो फ़क़ीराना चले

बादलो ख़िदमत-ए-सलमा में ये कह दो जा कर
कि तिरे शहर में हम आ के ग़रीबाना चले

हसरत ओ शौक़ के आलम में चले यूँ 'अख़्तर'
मुस्कुराता हुआ जैसे कोई दीवाना चले

  - Akhtar Shirani

Shahr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Shahr Shayari Shayari