vo kahte hain ranjish ki baatein bhula den | वो कहते हैं रंजिश की बातें भुला दें

  - Akhtar Shirani

वो कहते हैं रंजिश की बातें भुला दें
मोहब्बत करें ख़ुश रहें मुस्कुरा दें

ग़ुरूर और हमारा ग़ुरूर-ए-मोहब्बत
मह ओ मेहर को उन के दर पर झुका दें

जवानी हो गर जावेदानी तो या रब
तिरी सादा दुनिया को जन्नत बना दें

शब-ए-वस्ल की बे-ख़ुदी छा रही है
कहो तो सितारों की शमएँ बुझा दें

बहारें सिमट आएँ खिल जाएँ कलियाँ
जो हम तुम चमन में कभी मुस्कुरा दें

इबादत है इक बे-ख़ुदी से इबारत
हरम को मय-ए-मुश्क-बू से बसा दें

वो आएँगे आज ऐ बहार-ए-मोहब्बत
सितारों के बिस्तर पे कलियाँ बिछा दें

बनाता है मुँह तल्ख़ी-ए-मय से ज़ाहिद
तुझे बाग़-ए-रिज़वाँ से कौसर मँगा दें

जिन्हें 'उम्र भर याद आना सिखाया
वो दिल से तिरी याद क्यूँँकर भुला दें

तुम अफ़्साना-ए-क़ैस क्या पूछते हो
इधर आओ हम तुम को लैला बना दें

ये बे-दर्दियाँ कब तक ऐ दर्द-ए-ग़ुर्बत
बुतों को फिर अर्ज़-ए-हरम में बसा दें

वो सरमस्तियाँ बख़्श ऐ रश्क-ए-शीरीं
कि ख़ुसरू को ख़्वाब-ए-अदम से जगा दें

तिरे वस्ल की बे-ख़ुदी कह रही है
ख़ुदाई तो क्या हम ख़ुदा को भुला दें

उन्हें अपनी सूरत पे यूँँ नाज़ कब था
मिरे इश्क़-ए-रुस्वा को 'अख़्तर' दुआ दें

  - Akhtar Shirani

Jannat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Jannat Shayari Shayari