yaaro ku-e-yaar ki baatein karen | यारो कू-ए-यार की बातें करें

  - Akhtar Shirani

यारो कू-ए-यार की बातें करें
फिर गुल ओ गुलज़ार की बातें करें

चाँदनी में ऐ दिल इक इक फूल से
अपने गुल-रुख़्सार की बातें करें

आँखों आँखों में लुटाए मय-कदे
दीदा-ए-सरशार की बातें करें

अब तो मिलिए बस लड़ाई हो चुकी
अब तो चलिए प्यार की बातें करें

फिर महक उट्ठे फ़ज़ा-ए-ज़िंदगी
फिर गुल ओ रुख़्सार की बातें करें

महशर-ए-अनवार कर दें बज़्म को
जल्वा-ए-दीदार की बातें करें

अपनी आँखों से बहाएँ सैल-ए-अश्क
अब्र-ए-गौहर-बार की बातें करें

उन को उल्फ़त ही सही अग़्यार से
हम से क्यूँँ अग़्यार की बातें करें

'अख़्तर' उस रंगीं अदास रात भर
ताला-ए-बेदार की बातें करें

  - Akhtar Shirani

Andaaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Andaaz Shayari Shayari