bujha sa rehta hai dil jab se hain watan se juda | बुझा सा रहता है दिल जब से हैं वतन से जुदा

  - Akhtar Shirani

बुझा सा रहता है दिल जब से हैं वतन से जुदा
वो सेहन-ए-बाग़ नहींं सैर-ए-माहताब नहींं

बसे हुए हैं निगाहों मेंं वो हसीं कूचे
हर एक ज़र्रा जहाँ कम ज़े-आफ़्ताब नहींं

वो बाग़-ओ-राग़ के दिलचस्प-ओ-दिल-नशीं मंज़र
कि जिन के होते हुए ख़ुल्द मिस्ल-ए-ख़्वाब नहींं

वो जूएबार-ए-रवाँ का तरब-फ़ज़ा पानी
शराब से नहींं कुछ कम अगर शराब नहींं

ब-रंग-ए-ज़ुल्फ़ परेशाँ वो मौज-हा-ए-रवाँ
कि जिन की याद मेंं रातों को फ़िक्र-ए-ख़्वाब नहींं

समा रहे हैं नज़र मेंं वो महव-शान-ए-हरम
हरम मेंं जिन के सितारे भी बारयाब नहींं

वतन का छेड़ दिया किस ने तज़्किरा 'अख़्तर'
कि चश्म-ए-शौक़ को फिर आरज़ू-ए-ख़्वाब नहींं

  - Akhtar Shirani

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari