hamaare haath mein kab saagar-e-sharaab nahin | हमारे हाथ में कब साग़र-ए-शराब नहीं

  - Akhtar Shirani

हमारे हाथ में कब साग़र-ए-शराब नहीं
हमारे क़दमों पे किस रोज़ माहताब नहीं

जहाँ में अब कोई सूरत पए-सवाब नहीं
वो मय-कदे नहीं साक़ी नहीं शराब नहीं

शब-ए-बहार में ज़ुल्फ़ों से खेलने वाले
तिरे बग़ैर मुझे आरज़ू-ए-ख़्वाब नहीं

चमन में बुलबुलें और अंजुमन में परवाने
जहाँ में कौन ग़म-ए-इश्क़ से ख़राब नहीं

ग़म, आह इश्क़़ के ग़म का कोई नहीं मौसम
बहार हो कि ख़िज़ाँ कब ये इज़्तिराब नहीं

उमीद-ए-पुर्सिश-ए-अहवाल हो तो क्यूँकर हो
सलाम का भी तिरी बज़्म में जवाब नहीं

वतन का छेड़ दिया किस ने तज़्किरा 'अख़्तर'
कि चश्म-ए-शौक़ को फिर आरज़ू-ए-ख़्वाब नहीं

  - Akhtar Shirani

Afsos Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Afsos Shayari Shayari