zamaan-e-hijr mite daur-e-wasl-e-yaar aa.e | ज़मान-ए-हिज्र मिटे दौर-ए-वस्ल-ए-यार आए

  - Akhtar Shirani

ज़मान-ए-हिज्र मिटे दौर-ए-वस्ल-ए-यार आए
इलाही अब तो ख़िज़ाँ जाए और बहार आए

सितम-ज़रीफ़ी-ए-फ़ितरत ये क्या मुअ'म्मा है
कि जिस कली को भी सूंघूँ मैं बू-ए-यार आए

चमन की हर कली आमादा-ए-तबस्सुम है
बहार बन के मिरी जान-ए-नौ-बहार आए

हैं तिश्ना-काम हम उन बादलों से पूछे कोई
कहाँ बहार की परियों के तख़्त उतार आए

तिरे ख़याल की बे-ताबियाँ मआ'ज़-अल्लाह
कि एक बार भुलाएँ तो लाख बार आए

वो आएँ यूँँ मिरे आग़ोश-ए-इश्क़ में 'अख़्तर'
कि जैसे आँखों में इक ख़्वाब-ए-बे-क़रार आए

  - Akhtar Shirani

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari