naam ka vaise koi rishta nahin tha | नाम का वैसे कोई रिश्ता नहीं था

  - Ankit Yadav

नाम का वैसे कोई रिश्ता नहीं था
पर हमारे दरमियाँ पर्दा नहीं था

उसकी सोहबत रास आने लग गई थी
दिल तो वैसे भी कहीं लगना नहीं था

वो मिरे पहलू में आ जाता था अक्सर
पर न जाने क्यूँ कभी सोता नहीं था

जो तिरी दहलीज़ को छू कर के गुज़रा
फिर किसी दहलीज़ का होता नहीं था

इक ज़माना लग गया ये जानने में
वो पराया था मेरा अपना नहीं था

  - Ankit Yadav

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari