लाई है किस मक़ाम पे ये ज़िंदगी मुझे
महसूस हो रही है ख़ुद अपनी कमी मुझे
देखो तुम आज मुझको बुझाते तो हो मगर
कल ढूँढती फिरेगी बहुत रौशनी मुझे
तय कर रहा हूँ मैं भी ये राहें सलीब की
आवाज़ ऐ हयात न देना अभी मुझे
सूखे शजर को फेंक दूँ कैसे निकाल कर
देता रहा है साया शजर जो कभी मुझे
क्यूँँ कर रही है मुझ से सवालात ज़िंदगी
कह दो जवाब की नहीं फ़ुर्सत अभी मुझे
क्या चाहता था वक़्त पे लिखना न पूछिए
हुर्मत क़लम की अपनी बचानी पड़ी मुझे
दिल-दारियाँ भी रह गईं पर्दे में ऐ 'अली'
लहजा बदल बदल के सदा दी गई मुझे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Ahmad Jalili
our suggestion based on Ali Ahmad Jalili
As you were reading Life Shayari Shayari