ik subh hai jo hui nahin hai | इक सुब्ह है जो हुई नहीं है

  - Ali Sardar Jafri

इक सुब्ह है जो हुई नहीं है
इक रात है जो कटी नहीं है

मक़्तूलों का क़हत पड़ न जाए
क़ातिल की कहीं कमी नहीं है

वीरानों से आ रही है आवाज़
तख़्लीक़-ए-जुनूँ रुकी नहीं है

है और ही कारोबार-ए-मस्ती
जी लेना तो ज़िंदगी नहीं है

साक़ी से जो जाम ले न बढ़ कर
वो तिश्नगी तिश्नगी नहीं है

आशिक़-कुशी ओ फ़रेब-कारी
ये शेवा-ए-दिलबरी नहीं है

भूखों की निगाह में है बिजली
ये बर्क़ अभी गिरी नहीं है

दिल में जो जलाई थी किसी ने
वो शम-ए-तरब बुझी नहीं है

इक धूप सी है जो ज़ेर-ए-मिज़्गाँ
वो आँख अभी उठी नहीं है

हैं काम बहुत अभी कि दुनिया
शाइस्ता-ए-आदमी नहीं है

हर रंग के आ चुके हैं फ़िरऔन
लेकिन ये जबीं झुकी नहीं है

  - Ali Sardar Jafri

Bijli Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Bijli Shayari Shayari