शबों की ज़ुल्फ़ की रू-ए-सहर की ख़ैर मनाओ
निगार-ए-शम्स उरूस-ए-क़मर की ख़ैर मनाओ
सिपाह-ए-दुश्मन-ए-इंसानियत क़रीब आई
दयार-ए-हुस्न सर-ए-रहगुज़र की ख़ैर मनाओ
अभी तो औरों के दीवार-ओ-दर पे यूरिश थी
अब अपने साया-ए-दीवार-ओ-दर की ख़ैर मनाओ
चली है आतिश-ओ-आहन के दिल से बाद-ए-सुमूम
चमन के जल्वा-ए-गुलहा-ए-तर की ख़ैर मनाओ
गुज़र न जाए कहीं बहर-ओ-बर से ख़ून की धार
फ़रोग़-ए-शबनम-ओ-आब-ओ-गुहर की ख़ैर मनाओ
ये नफ़अ'-ख़ोरों की दानिश-फ़रोश दुनिया है
मता-ए-इल्म की जिंस-ए-हुनर की ख़ैर मनाओ
मिरे लिए है मिरी मुफ़लिसी-व-नापाकी
तुम अपनी पाकी-ए-क़ल्ब-ओ-नज़र की ख़ैर मनाओ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri
our suggestion based on Ali Sardar Jafri
As you were reading Khoon Shayari Shayari