darne ke liye hai na naseehat ke liye hai | डरने के लिए है न नसीहत के लिए है

  - Ali Zaryoun

डरने के लिए है न नसीहत के लिए है
जिस उम्र में तुम हो वो मोहब्बत के लिए है

ये दिल जो अभी पिछले जनाज़े नहीं भूला
तैयार अब इक और मुसीबत के लिए है

क्या है जो मुझे हुक्म नहीं मानने आते
दीवाना तो होता ही बगावत के लिए है

पाइसिस है अगर वो तो परेशान न होना
ये बुर्ज बना ही किसी हैरत के लिए है

ये प्यार तुझे इसलिए शोभा नहीं देता
तू झूठ है और झूठ सियासत के लिए है

  - Ali Zaryoun

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Zaryoun

As you were reading Shayari by Ali Zaryoun

Similar Writers

our suggestion based on Ali Zaryoun

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari