dil soz se khaali hai nigaah paak nahin hai | दिल सोज़ से ख़ाली है निगह पाक नहीं है

  - Allama Iqbal

दिल सोज़ से ख़ाली है निगह पाक नहीं है
फिर इस में अजब क्या कि तू बेबाक नहीं है

  - Allama Iqbal

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

    दिल्ली के न थे कूचे औराक़-ए-मुसव्वर थे
    जो शक्ल नज़र आई तस्वीर नज़र आई
    Meer Taqi Meer
    27 Likes
    लाई न ऐसों-वैसों को ख़ातिर में आज तक
    ऊँची है किस क़दर तिरी नीची निगाह भी
    Firaq Gorakhpuri
    22 Likes
    हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता
    हर किसी की नज़र नहीं होती
    Ibn E Insha
    27 Likes
    तेरे सिवा भी कई रंग ख़ुश नज़र थे मगर
    जो तुझको देख चुका हो वो और क्या देखे
    Parveen Shakir
    85 Likes
    माँग सिन्दूर भरी हाथ हिनाई करके
    रूप जोबन का ज़रा और निखर आएगा

    जिसके होने से मेरी रात है रौशन रौशन
    चाँद में आज वही अक्स नज़र आएगा
    Read Full
    Azhar Iqbal
    66 Likes
    देखो तो चश्म-ए-यार की जादू-निगाहियाँ
    बेहोश इक नज़र में हुई अंजुमन तमाम
    Hasrat Mohani
    24 Likes
    जो बिस्मिल बना दे वो क़ातिल तबस्सुम
    जो क़ातिल बना दे वो दिलकश नज़ारा

    मोहब्बत का भी खेल नाज़ुक है कितना
    नज़र मिल गई आप जीते मैं हारा
    Read Full
    Nushur Wahidi
    21 Likes
    नज़र में रखना कहीं कोई ग़म शनास गाहक
    मुझे सुख़न बेचना है ख़र्चा निकालना है
    Umair Najmi
    43 Likes
    मुझे भी बख़्श दे लहजे की ख़ुशबयानी सब
    तेरे असर में हैं अल्फ़ाज़ सब, म'आनी सब

    मेरे बदन को खिलाती है फूल की मानिंद
    कि उस निगाह में है धूप, छाँव, पानी सब
    Read Full
    Subhan Asad
    28 Likes
    मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी
    तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे
    Shakeel Badayuni
    48 Likes

More by Allama Iqbal

As you were reading Shayari by Allama Iqbal

    नहीं इस खुली फ़ज़ा में कोई गोशा-ए-फ़राग़त
    ये जहाँ अजब जहाँ है न क़फ़स न आशियाना
    Allama Iqbal
    है राम के वजूद पे हिन्दोस्ताँ को नाज़
    अहल-ए-नज़र समझते हैं उस को इमाम-ए-हिंद
    Allama Iqbal
    65 Likes
    न पूछो मुझ से लज़्ज़त ख़ानमाँ-बर्बाद रहने की
    नशेमन सैकड़ों मैं ने बना कर फूँक डाले हैं
    Allama Iqbal
    28 Likes
    आँख जो कुछ देखती है लब पे आ सकता नहीं
    महव-ए-हैरत हूँ कि दुनिया क्या से क्या हो जाएगी
    Allama Iqbal
    या रब ये जहान-ए-गुज़राँ ख़ूब है लेकिन
    क्यूँ ख़्वार हैं मर्दान-ए-सफ़ा-केश ओ हुनर-मंद

    गो इस की ख़ुदाई में महाजन का भी है हाथ
    दुनिया तो समझती है फ़रंगी को ख़ुदावंद

    तू बर्ग-ए-गया है न वही अहल-ए-ख़िरद रा
    ओ किश्त-ए-गुल-ओ-लाला ब-बख़शद ब-ख़रे चंद

    हाज़िर हैं कलीसा में कबाब ओ मय-ए-गुलगूँ
    मस्जिद में धरा क्या है ब-जुज़ मौइज़ा ओ पंद

    अहकाम तिरे हक़ हैं मगर अपने मुफ़स्सिर
    तावील से क़ुरआँ को बना सकते हैं पाज़ंद

    फ़िरदौस जो तेरा है किसी ने नहीं देखा
    अफ़रंग का हर क़र्या है फ़िरदौस की मानिंद

    मुद्दत से है आवारा-ए-अफ़्लाक मिरा फ़िक्र
    कर दे इसे अब चाँद के ग़ारों में नज़र-बंद

    फ़ितरत ने मुझे बख़्शे हैं जौहर मलाकूती
    ख़ाकी हूँ मगर ख़ाक से रखता नहीं पैवंद

    दरवेश-ए-ख़ुदा-मस्त न शर्क़ी है न ग़र्बी
    घर मेरा न दिल्ली न सफ़ाहाँ न समरक़ंद

    कहता हूँ वही बात समझता हूँ जिसे हक़
    ने आबला-ए-मस्जिद हूँ न तहज़ीब का फ़रज़ंद

    अपने भी ख़फ़ा मुझ से हैं बेगाने भी ना-ख़ुश
    मैं ज़हर-ए-हलाहल को कभी कह न सका क़ंद

    मुश्किल है इक बंदा-ए-हक़-बीन-ओ-हक़-अंदेश
    ख़ाशाक के तोदे को कहे कोह-ए-दमावंद

    हूँ आतिश-ए-नमरूद के शो'लों में भी ख़ामोश
    मैं बंदा-ए-मोमिन हूँ नहीं दाना-ए-असपंद

    पुर-सोज़ नज़र-बाज़ ओ निको-बीन ओ कम आरज़ू
    आज़ाद ओ गिरफ़्तार ओ तही कीसा ओ ख़ुरसंद

    हर हाल में मेरा दिल-ए-बे-क़ैद है ख़ुर्रम
    क्या छीनेगा ग़ुंचे से कोई ज़ौक़-ए-शकर-ख़ंद

    चुप रह न सका हज़रत-ए-यज़्दाँ में भी 'इक़बाल'
    करता कोई इस बंदा-ए-गुस्ताख़ का मुँह बंद
    Read Full
    Allama Iqbal

Similar Writers

our suggestion based on Allama Iqbal

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari