zamzama kis ki zabaan par b-dil-e-shaad aaya | ज़मज़मा किस की ज़बाँ पर ब-दिल-ए-शाद आया

  - Amanat Lakhnavi

ज़मज़मा किस की ज़बाँ पर ब-दिल-ए-शाद आया
मुँह न खोला था कि पर बाँधने सय्याद आया

क़द जो बूटा सा तिरा सर्व-ए-रवाँ याद आया
ग़श पे ग़श मुझ को चमन में तह-ए-शमशाद आया

ले उड़ी दिल को सू-ए-दश्त हवा-ए-वहशत
फिर ये झोंका मुझे कर देने को बर्बाद आया

किस क़दर दिल से फ़रामोश किया आशिक़ को
न कभी आप को भूले से भी मैं याद आया

दिल हुआ सर्व-ए-गुलिस्ताँ के नज़ारे से निहाल
शजर-ए-क़ामत-ए-दिलदार मुझे याद आया

हो गई क़त्अ असीरी में उमीद-ए-परवाज़
उड़ गए होश जो पर काटने सय्याद आया

हो गया हसरत-ए-परवाज़ में दिल सौ टुकड़े
हम ने देखा जो क़फ़स को तो फ़लक याद आया

  - Amanat Lakhnavi

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amanat Lakhnavi

As you were reading Shayari by Amanat Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Amanat Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari