बड़ी मुद्दत से क़िस्मत आज़माने की तमन्ना है
तुझे पाने तुझे अपना बनाने की तमन्ना है
कभी तो बंदगी की लज़्ज़तों से आश्ना होगा
किसी के नक़्श-ए-पा पर सर झुकाने की तमन्ना है
रुलाया है मुझे जिस ग़म ने बरसों ख़ून के आँसू
मुझे उस ग़म पे इक दिन मुस्कुराने की तमन्ना है
अब उन के दर पे आ बैठी वो जानें या मिरी क़िस्मत
कहीं आने की ख़्वाहिश है न जाने की तमन्ना है
इलाही ख़ैर मुद्दत हो गई भूले हुए जिस को
वो नग़्मा साज़-ए-दिल पर गुनगुनाने की तमन्ना है
'वफ़ा' तुम भी 'अजब हो ख़ूब है बाज़ी मोहब्बत की
कि उस को जीत कर भी हार जाने की तमन्ना है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Amatul Hai Wafa
our suggestion based on Amatul Hai Wafa
As you were reading Aansoo Shayari Shayari