mohabbat se waqaar-e-zindagi hai | मोहब्बत से वक़ार-ए-ज़िंदगी है

  - Amatul Hai Wafa

मोहब्बत से वक़ार-ए-ज़िंदगी है
यही तो ए'तिबार-ए-ज़िंदगी है

वही होता है जो वो चाहते हैं
उन्ही पर इंहिसार-ए-ज़िंदगी है

मोहब्बत से कोई जब मुस्कुरा दे
तो हर लम्हा बहार-ए-ज़िंदगी है

किसी की याद-ए-तन्हाई का आलम
जुदा सब से शिआ'र-ए-ज़िंदगी है

हँसी के साथ भीग उठती हैं पलकें
ग़म-ए-बे-इख़्तियार-ए-ज़िंदगी है

तुम्हारे क़ुर्ब की मेराज पा कर
ये दिल मस्त-ए-ख़ुमार-ए-ज़िंदगी है

किसी से क्या कहें क्या है मोहब्बत
यही तो राज़-दार-ए-ज़िंदगी है

कभी राहत कभी ग़म हिर्ज़-ए-जाँ है
'वफ़ा' ये कार-ज़ार-ज़िंदगी है

  - Amatul Hai Wafa

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amatul Hai Wafa

As you were reading Shayari by Amatul Hai Wafa

Similar Writers

our suggestion based on Amatul Hai Wafa

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari