Ambar
Ambar
Ghazal

हम तो बस झगड़ा करते हैं

आप बताएँ क्या करते हैं

पिघलाने वाला गर हो तो
पत्थर भी पिघला करते हैं

आप मनाना क्या जानो
आप तो बस रूठा करते हैं

तन्हाई में यादों वाले
क्या क्या वहम पला करते हैं

आप की दीद अगर हो जाए
बिगड़े काम बना करते हैं

अंबर जो तू करता है ना
ये सब आवारा करते हैं

— Ambar

More by Ambar

Other ghazal from the same pen

See all from Ambar →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling