karte hain shaitaan bura | करते हैं शैतान बुरा

  - Ambar

करते हैं शैतान बुरा
मत कर ऐ नादान बुरा

सब अच्छे हो जाएँ अगर
क्यूँँ हो मेरी जान बुरा

जो भी सच था कह डाला
चाहे अब तू मान बुरा

अच्छा होना है मुश्किल
बनना है आसान बुरा

मेरी ली हर चीज़ सही
तेरा हर सामान बुरा

दूर ही रहियो मुझ सेे तुम
'अंबर' है इंसान बुरा

  - Ambar

Insaan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading Insaan Shayari Shayari