मेरे दिल में आन बसा हैफिर से कोई मेहमान बसा हैइक दिन तुझ से बदला लूँगातेरा वो अपमान बसा हैज़्यादा अकड़ दिखाने वालाजल्दी ही शमशान बसा हैखाते हिन्दुस्तान की हो परदिल में पाकिस्तान बसा हैकौन यहाँ है सब से उत्तमकिस में सारा ज्ञान बसा है'अंबर' के सीने में केवलसारा हिन्दुस्तान बसा है— Ambar