प्यार में जितने सारे आए
सब क़िस्मत के मारे आए
दिल में रहने कोई न आया
दिल बहलाने सारे आए
प्यार वफ़ा के नाम पे अपनी
प्यास बुझाने सारे आए
पूछूँ मेरे जीवन में क्यूँँ
देरी से तुम प्यारे आए
बदक़िस्मत की क़िस्मत में बस
सपने प्यारे प्यारे आए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ambar
our suggestion based on Ambar
As you were reading Wafa Shayari Shayari