zindagi men jab talak hai jaan baqi | ज़िंदगी में जब तलक है जान बाक़ी

  - Ambar

ज़िंदगी में जब तलक है जान बाक़ी
सब रहेंगे मतलबी इंसान बाक़ी

बोल तो सकती नहीं ये सच के हक़ में
रह गया सुनने को ख़ाली कान बाक़ी

जानता हूँ पा नहीं सकता मैं तुझको
फिर भी मेरे दिल में है अरमान बाक़ी

धर्म ने बदला नहीं स्वभाव मेरा
पढ़ ली गीता रह गया क़ुरआन बाक़ी

  - Ambar

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari