कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए

हुई जो शाम तो फिर से थकन में लौट आए

न आबशार न सहरा लगा सके क़ीमत
हम अपनी प्यास को ले कर दहन में लौट आए

सफ़र तवील बहुत था किसी की आँखों तक
तो उस के बा'द हम अपने बदन में लौट आए

कभी गए थे हवाओं का सामना करने
सभी चराग़ उसी अंजुमन में लौट आए

किसी तरह तो फ़ज़ाओं की ख़ामुशी टूटे
तो फिर से शोर-ए-सलासिल चलन में लौट आए

'अमीर' इमाम बताओ ये माजरा क्या है
तुम्हारे शे'र उसी बाँकपन में लौट आए

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling